देश

पाकिस्तान की साइबर बौखलाहट: भारतीय वेबसाइटों पर हमले की कोशिशें, खुफिया एजेंसियों ने किया नाकाम

India Pakistan Tension: पाकिस्तान समर्थित हैकर ग्रुप्स एक बार फिर भारत के खिलाफ साइबर मोर्चा खोलने की नाकाम कोशिशों में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, इन हैकरों ने आर्मी पब्लिक स्कूल, नगरोटा और सुंजवां की वेबसाइटों को निशाना बनाया। उनका मकसद इन साइट्स को हैक कर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों का अपमान करने वाले संदेश डालना था।

Image

पाकिस्तान ने की साइबर हमले की कोशिश (फाइल फोटो)

India Pakistan Tension: पाकिस्तान समर्थित हैकर ग्रुप्स एक बार फिर भारत के खिलाफ साइबर मोर्चा खोलने की नाकाम कोशिशों में जुटे हैं। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से संचालित होने वाले ग्रुप्स जैसे “Cyber Group HOAX1337” और “National Cyber Crew” ने बीते 24 घंटों में भारत की कई संवेदनशील वेबसाइटों पर साइबर हमला करने की कोशिश की, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, इन हैकरों ने आर्मी पब्लिक स्कूल, नगरोटा और सुंजवां की वेबसाइटों को निशाना बनाया। उनका मकसद इन साइट्स को हैक कर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों का अपमान करने वाले संदेश डालना था। हालांकि, भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते ये कोशिशें नाकाम रहीं।

इसके अतिरिक्त, पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक वेबसाइट को भी डिफेस किया गया, जिससे यह साफ होता है कि पाकिस्तान अब सीधे बच्चों, बुज़ुर्गों और पूर्व सैनिकों को निशाना बनाने जैसे निचले स्तर की हरकतों पर उतर आया है।

Cyber Attack

पाकिस्तान ने की साइबर हमले की कोशिश (फाइल फोटो)

इन वेबसाइटों को भी बनाया निशाना

सूत्र बताते हैं कि आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और भारतीय वायुसेना के पूर्व कर्मियों की वेबसाइटों को भी निशाना बनाया गया। इन हमलों को भारत के खिलाफ चलाए जा रहे सूचना युद्ध (Information Warfare) का हिस्सा माना जा रहा है।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये साइबर हमले पाकिस्तान की हताशा और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के प्रति उसकी असहजता का संकेत हैं। यह भी माना जा रहा है कि इस तरह के डिजिटल हमलों से पाकिस्तान भारत को भड़काने और जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर करना चाहता है।

साइबर एजेंसियां कर रही निगरानी

पाकिस्तान की यह हरकत न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह उसकी लगातार गिरती रणनीतिक सोच को भी दर्शाता है। भारत की साइबर एजेंसियां अब और अधिक सतर्क हो चुकी हैं और ऐसे सभी प्रयासों पर 24x7 निगरानी रखी जा रही है।

Shivani Mishra
Shivani Mishraauthor

Covering stories of public interest in crime and politics now. Entertainment enthusiast over five years. Reporting across Maharashtra.

और पढ़ें
End of Article