देश

'नीतीश कुमार को घर में नहीं घुसने देंगे', बोले तेज प्रताप, बहन मीसा बोलीं 'नीतीश हमारे चाचा', लालू के घर में ही मतभेद-Video

nitish kumar entry in lalu family: बिहार सीएम नीतीश कुमार को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम नीतीश का राबड़ी आवास में एंट्री नहीं होने देंगे।

Image

बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज का अलग ही महत्व

बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज का अलग ही महत्व है, पहले नीतीश कुमार लालू यादव के घर इस मौके पर जाते रहे हैं पर इस बार स्थिति अलग है, तेज प्रताप यादव ने कहा है कि 'नीतीश कुमार को घर में नहीं घुसने देंगे', गौर हो कि आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पर चूड़ा दही का कार्यक्रम है।

आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को मकर संक्रांति का न्योता देने का मन नहीं है और उनको घर एंट्री नहीं करने देंगे'

वहीं इसके उलट तेज प्रताप यादव की बहन मीसा भारती बोली नीतीश हमारे बड़े हैं अभिभावक तुल्य हैं राजनीति में कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होता, पूरा बिहार जानता है कि नीतीश और लालू बड़े भाई छोटे भाई हैं परिवार के लोग हैं, परिवार में किसी का गेट कभी किसी के लिए बंद नहीं होता।

मीसा भारती ने कहा कि सब कोई जानता है कि मकर संक्रांति के बाद थोड़ा उथल-पुथल होता है, चुनावी साल है और हर कोई कयास लगाता है,

नीतीश हमारे परिवार के लोग हैं चाचा जी हैं तो उनसे हमें कोई दुश्मनी नहीं है, ना ही मोदी जी से दुश्मनी है ना अमित शाह से दुश्मनी है तो हम नीतीश से दुश्मनी क्यों रखें नीतीश जी तो हमारे परिवार के सदस्य हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article