पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' में पहुंचे समस्तीपुर, जिले को दी करोड़ों की सौगात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोमवार को प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी। सीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया-

Image

फाइल फोटो

Photo : Twitter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 500 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में जिला इमरजेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर और 100 बेड वाले छात्रावास तथा अन्य विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

'जल जीवन हरियाली योजना'

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कल्याणपुर के मुक्तापुर मोइन के जीर्णोद्धार कार्यों को देखा। शेखोपुर गांव में मुख्यमंत्री ने 'जल जीवन हरियाली योजना' के तहत विकसित तालाब का जायजा लिया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई योजनाओं की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मुक्तापुर मोइन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा।

कॉलेज के लिए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा

इसके अलावा समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आरओबी तक बाइपास सड़क का निर्माण और गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा।

'प्रगति यात्रा' के माध्यम से कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ कार्य शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा, "इस 'प्रगति यात्रा' के माध्यम से शेष कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री खुद सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है, उसे देख रहे हैं।"

मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है। विकास कार्यों को देखना और उस कार्य को पूरा करना 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article