देश

कभी जो थे हेमंत के खासमखास, क्या वो जाएंगे बीजेपी के साथ? दिल्ली पहुंचते ही चंपई सोरेन ने कर दिया बड़ा ऐलान

दावा किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सोरेन ने शनिवार को कहा था कि उन्हें अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Image

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं चंपई सोरेन

KEY HIGHLIGHTS
  • चंपई सोरेन थे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
  • दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन
  • कोलकाता से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन

चंपई सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के खासमखास। इतने खास कि जब हेमंत सोरेने को ईडी ने गिरफ्तार किया तो चंपई सोरेन को ही उन्होंने झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया था। हेमंत सोरेन के इस कदम से परिवार तक में फूट पड़ गई, उनकी भाभी बागी हो गईं और बीजेपी में शामिल हो गईं, लेकिन तब भी चंपई सोरेन सीएम बने रहे। अब खबर है कि चंपई सोरेन बागी हो गए हैं, बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि जब वो रविवार को दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने इसपर गोलमटोल जवाब दिया।

कोलकाता क्यों गए थे चंपई सोरेन

चंपई सोरेन कोलकाता से रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। खबर है कि कोलकाता में उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। इस सवाल पर चंपई सोरेने ने न तो इसे खारिज किया और न ही इसे स्वीकार किया। चंपई सोरेन ने कहा कि वो बाद में बताएंगे, निजी काम से गए थे।

बीजेपी में कब शामिल होंगे चंपई सोरेन?

दिल्ली पहुंचने पर जब चंपई सोरेन से मीडिया ने पूछा कि क्या वो बीजेपी में शामिल होंगे। इस सवाल के जवाब में चंपई सोरेन ने कहा कि वो दिल्ली में अपने निजी काम से आए हैं। अभी वो जहां पर हैं वहीं पर हैं। मतलब चंपई सोरेन अभी झामुमो में ही है।

क्यों लग रही हैं अटकलें

दरअसल चंपई सोरेन ने हाल ही में ट्विटर से जेएमएम का नाम हटा दिया है। कहा जा रहा है कि उनके घर से भी जेएमएम का झंडा हट गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ विधायक भी चंपई सोरेन के साथ हैं। वहीं जेएमएम अभी भी अपने नेता चंपई सोरेन पर भरोसा जता रही है और बीजेपी में जाने की खबरों को अफवाह बता रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!