'टिकट मिला तो लड़ूंगा विधानसभा चुनाव', JNU से बर्खास्तगी के बीच कांग्रेस सांसद अकोइजाम ने कीशमथोंग सीट से ठोका दावा

Manipur Polls: मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने कीशमथोंग सीट से अपना दावा ठोका। उन्होंने कहा कि मैं (इंफाल पश्चिम जिले के) कीशमथोंग से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

Manipur Polls: मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने रविवार को कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह अगले साल होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वह यौन उत्पीड़न के एक आरोप का सामना कर रहे हैं और उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

Congress MP Akoijam

कांग्रेस सांसद अकोइजम (फाइल फोटो)

'कीशमथोंग से चुनाव लड़ने को तैयार'

अंगोमचा ने इंफाल में एक कार्यक्रम में कहा, ''मैं (इंफाल पश्चिम जिले के) कीशमथोंग से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। अगर पार्टी मुझे टिकट देती है, तो मैं कीशमथोंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। यह फैसला राज्य के भविष्य के लिए है।'' मणिपुर विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। अंगोमचा हाल ही में नई दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए थे।

End of Feed