Caste Census: आरएसएस-भाजपा के 'कान पकड़कर' जाति जनगणना करवाएंगे बोले लालू यादव

caste census news: लालू प्रसाद ने अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कान पकड़कर जातीय जनगणना करवाएंगे", तो वहां मौजूद लोगों ने लालू की इस टिप्पणी पर तालियां बजाईं और ठहाके लगाए।

caste census news: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में जाति जनगणना हो और इसके लिए वह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके वैचारिक संगठन आरएसएस के "कान पकड़कर" उनसे यह करवाएंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के दिग्गज नेता बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती पर आयोजित एक समारोह में की।बाबू जगदेव प्रसाद की राजनीतिक लामबंदी की आक्रामक शैली ने उन्हें "बिहार के लेनिन" की उपाधि दिलाई थी।

lalu yadav news

लालू प्रसाद यादव

राजद सुप्रीमो ने पांच मिनट से भी कम समय तक और लड़खड़ाती हुई आवाज में कार्यक्रम को संबोधित किया। लालू पिछले कुछ वर्षों से वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।इससे पहले, लालू के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले उनके छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक विस्तृत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए राजद द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

End of Feed