देश

Chandrababu Naidu Train Video: बाल-बाल बचे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, अचानक से आ गई तेज रफ्तार ट्रेन

Chandrababu Naidu Train Video: आंध्र प्रदेश में इस समय बाढ़ के कारण स्थिति खराब हो रखी है। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुके हैं। इसी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री राज्य के दौरे पर थे, जब वो ट्रेन की चपेट में आने से बचे।

Image

स्थिति का जायजा लेने के दौरान चंद्रबाबू नायडू के बगल के गुजरी ट्रेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद आया बाढ़
  • जलमग्न हुए कई शहर, हजारों लोग बेघर
  • सीएम खुद ले रहे हैं स्थिति का जायजा

Chandrababu Naidu Train Video: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उस समय बाल-बाल बच गए, जब वो बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के दौरान चंद्रबाबू नायडू एक रेलवे ब्रिज पर पहुंचे जहां अचानक से एक ट्रेन आ गई। जिसके बाद नायडू साइड में किसी तरह से अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़े होने में कामयाब रहे।

बाढ़ प्रभावित इलाके का ले रहे थे जायजा

IANS की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब एक तेज रफ्तार ट्रेन उनके काफी करीब से गुजर गई। वह गुरुवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित मधुरानगर में बुडामेरु के दौरे पर थे और रेलवे ब्रिज पर चलते हुए इलाके का जायजा ले रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री रेलवे ब्रिज पर चलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन उनके पास से होकर गुजरी, गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ।

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर

बता दें कि आंध्र प्रदेश बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहा है। आंध्र प्रदेश में नदियां उफान पर है। सैकड़ों इलाके पानी में डूब चुके हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सुध लें। नायडू खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की थी और राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article