LIVE
तूफान ‘यागी' चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान में दी दस्तक, हाथरस रोड एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत
तूफान ‘यागी' चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान में दी दस्तक, हाथरस रोड एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत
SEPT 06, 2024 21:39 IST
Typhoon Yagi: चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान से टकराया शक्तिशाली तूफान ‘यागी'
हांगकांग को पार करने के बाद शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान ‘यागी’ ने शुक्रवार को चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान में दस्तक दी। इसकी वजह से वहां का स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है। हैनान प्रांत की मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि यागी तूफान के कारण करीब 245 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। उसने बताया कि तूफान स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजकर करीब 20 मिनट पर प्रांत के वेनचांग शहर पहुंचा और इसके बेइबू खाड़ी की ओर बढ़ने से पहले द्वीप के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने की आशंका है।
SEPT 06, 2024 20:05 IST
हाथरस रोड एक्सीडेंट में 12 लोगों की मौत
हाथरस -आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स और रोडवेज बस में भीषण टक्कर से कई लोगों की मौत की खबर है। मैक्स गाड़ी में करीब 30 लोग सवार थे, जिसमे कई लोगों की मौके पर मौत होने की बात सामने आ रही है। सभी लोग सासनी से गमी में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे। हादसे में मरने वालो में बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं।
SEPT 06, 2024 18:15 IST
साक्षी मलिक ने राजनीति में एंट्री लेने की अफवाहों को खारिज किया
पूर्व पहलवान और रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने साथी ओलंपियन बजरंग पुनिया और विनेश फोगट की तरह राजनीति में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है और कहा है कि उनका ध्यान भारत को खेलों में नंबर 1 बनाने पर है।
SEPT 06, 2024 16:15 IST
हरियाणा भाजपा प्रमुख बड़ौली ने कहा भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी
बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि उनकी पार्टी अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में किए गए समान विकास के आधार पर अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। बड़ौली ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसकी सरकार ने विकास और नौकरियों में हमेशा क्षेत्रवाद तथा भाई-भतीजावाद को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बार-बार ‘‘लोगों द्वारा खारिज’’ किया गया है।
SEPT 06, 2024 16:12 IST
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया। यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए।
SEPT 06, 2024 13:45 IST
SEPT 06, 2024 12:51 IST
SEPT 06, 2024 12:19 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में होंगे शामिल
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल होंगे।
SEPT 06, 2024 12:18 IST
SEPT 06, 2024 11:31 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: आरक्षण कोटा बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी किया नोटिस
जातीय जनगणना के बाद बिहार मे आरक्षण कोटा बढ़ाकर 65% किए जाने पर पटना हाईकोर्ट के रोक के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
SEPT 06, 2024 10:34 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में फिर से बम हमला
संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार सुबह फिर से बम हमला किया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के नजदीकी पहाड़ी इलाकों से ट्रोंगलाओबी के निचले आवासीय इलाके की ओर बम फेंके गए।
SEPT 06, 2024 10:25 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: लखनऊ में बस पलटकर कार के ऊपर गिरी
लखनऊ के बाहरी इलाके में एक निजी बस पलटकर एक कार के ऊपर गिर गई जिससे एक बच्चा सहित करीब पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
SEPT 06, 2024 09:56 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: दिल्ली से वाराणसी आ रही फ्लाइट में हंगामा
दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एसी खराब होने से यात्रियों ने हंमागा किया। यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों के बेहोश होने की भी खबर है।
SEPT 06, 2024 09:52 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: एल्विश यादव दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश हुए
यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए दूसरी बार पेश हुए। यह मामला उनके द्वारा आयोजित पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
SEPT 06, 2024 08:36 IST
SEPT 06, 2024 08:27 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़:आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर ED की रेड
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर और कोलकाता के कुछ अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पीएमएलए का मामला दर्ज किया था। घोष फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं।
SEPT 06, 2024 08:16 IST
SEPT 06, 2024 07:11 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: केशव मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का गुरुवार देर रात एक्सीडेंट हो गया। इस कार में उनकी बहू अंजलि और पोती अग्रिमा भी मौजूद थी। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए।
SEPT 06, 2024 06:46 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर ने स्वीकार किया अपराध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने संघीय कर मामले में आरोपों को स्वीकार कर लिया है। उन पर 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया था।
SEPT 06, 2024 06:06 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बहराइच में 10 वर्षीय बच्चे भेड़िए ने किया हमला
बहराइच में खूंखार भेड़िए ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। आदमखोर भेड़िए का पंजा बच्चे के मुंह पर लगा।
