क्या धरती पर लौटेगा चंद्रयान-3, 14 दिन बाद विक्रम और प्रज्ञान का क्या होगा?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 24, 2023, 03:07 PM IST

14 दिनों के बाद चंद्रमा पर रात हो जाएगी जो कि 14 दिनों तक रहेगी। अत्यधिक ठंड का मौसम होगा और चूंकि विक्रम और प्रज्ञान केवल धूप में ही काम कर सकते हैं।

Vikram And Pragyan in Moon: चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर नया इतिहास रचा। लैंडिंग के साथ ही विक्रम लैंडर के पेट में मौजूद प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब 14 दिनों तक प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर प्रयोगों की एक श्रृंखला को अंजाम देगा। रोवर डेटा को लैंडर को भेजेगा जो इसे पृथ्वी पर भेजेगा। लेकिन 14 दिन बाद क्या होगा? क्या पृथ्वी पर लौटेगा चंद्रयान 3? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

14 दिन बाद चंद्रयान 3 का क्या होगा?

14 दिनों के बाद चंद्रमा पर रात हो जाएगी जो कि 14 दिनों तक रहेगी। अत्यधिक ठंड का मौसम होगा और चूंकि विक्रम और प्रज्ञान केवल धूप में ही काम कर सकते हैं, इसलिए वे 14 दिनों के बाद निष्क्रिय हो जाएंगे। साथ ही लैंडर और रोवर दोनों को 14 दिनों तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन इसरो वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर फिर से सूरज उगने पर विक्रम और प्रज्ञान के जीवन में वापस आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। ऐसे में यह भारत के चंद्र मिशन के लिए बोनस होगा।

End of Feed