Bihar में इस बार क्या BJP का होगा मुख्यमंत्री? Times Now Summit में गृह मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात

Times Now Summit 2026 : बिहार में किस पार्टी का मुख्यमंत्री होगा? इस सवाल के जवाब पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय दोनों पार्टियां (गठबंधन के साथी) साथ बैठकर करेंगी। भाजपा के भीतर इस तरह के निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा लिए जाते हैं।

Times Now Summit 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उच्च सदन राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद नए सीएम को लेकर कयासबाजी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा सीएम 30 मार्च को इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन, बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर कोई चेहरा सामने नहीं है। इस बीच टाइम्स नाउ समिट 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री होगा या नहीं, इस बात पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आइये जानते हैं शाह ने क्या कहा?

Home Minister Amit Shah at Times Now Summit 2026

टाइम्स नाउ समिट 2026 में बिहार सीएम को लेकर बोलते गृह मंत्री अमित शाह

बिहार के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ खास बातचीत के दौरान जब गृह मंत्री से पूछा गया कि क्या इस बार बिहार का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि आपने ने 'रॉन्ग नंबर डायल कर दिया है, और वे इतने भोले नहीं हैं कि इस सवाल का सीधा जवाब दे दें।

End of Feed