देश

Bihar में इस बार क्या BJP का होगा मुख्यमंत्री? Times Now Summit में गृह मंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात

Times Now Summit 2026 : बिहार में किस पार्टी का मुख्यमंत्री होगा? इस सवाल के जवाब पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय दोनों पार्टियां (गठबंधन के साथी) साथ बैठकर करेंगी। भाजपा के भीतर इस तरह के निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा लिए जाते हैं।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2026 में बिहार सीएम को लेकर बोलते गृह मंत्री अमित शाह

Times Now Summit 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उच्च सदन राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद नए सीएम को लेकर कयासबाजी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा सीएम 30 मार्च को इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन, बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर कोई चेहरा सामने नहीं है। इस बीच टाइम्स नाउ समिट 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री होगा या नहीं, इस बात पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आइये जानते हैं शाह ने क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ खास बातचीत के दौरान जब गृह मंत्री से पूछा गया कि क्या इस बार बिहार का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि आपने ने 'रॉन्ग नंबर डायल कर दिया है, और वे इतने भोले नहीं हैं कि इस सवाल का सीधा जवाब दे दें।

शाह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय दोनों पार्टियां (गठबंधन के साथी) साथ बैठकर करेंगी। भाजपा के भीतर इस तरह के निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा लिए जाते हैं। यह बोर्ड नितिन नवीन जी की अध्यक्षता में कार्य करता है और वे (अमित शाह) स्वयं भी इस बोर्ड के एक सदस्य हैं। हम सब बैठकर इस गहनता से चर्चा करेंगे, इसके बाद साफ हो जाएगा।

क्या कहते हैं नियम

बिहार की सीएम नीतीश कुमार को 30 मार्च या इससे पहले विधान परिषद की सदस्यता छोड़ना अनिवार्य है क्योंकि वे राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। लिहाजा वे अब संविधान के तहत इस्तीफा देने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, उनका यह इस्तीफा विधान परिषद सदस्य के लिए जरूरी है न कि मुख्यमंत्री पद से। वे फिलहाल अगले 6 महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कान कर सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प