क्या गिरफ्तार होने वाले हैं केजरीवाल? भाजपा का तंज, 'दिल्ली के सीएम को सर्दी में पसीना आ रहा है'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 06:38 PM IST

BJP Slams Kejriwal: भाजपा ने ईडी के समन की बार-बार तामील नहीं करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का डर है क्योंकि वह जानते हैं कि वह कथित आबकारी घोटाले के ‘सरगना’ हैं। सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या अब केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले हैं?

Delhi News Today: अरविंद केजरीवाल बार-बार ये कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए भाजपा उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है। ईडी के समन को केजरीवाल साजिश करार दे रहे हैं। वहीं भाजपा ने भी दिल्ली के सीएम पर पलटवार करते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का डर है क्योंकि वह जानते हैं कि वह कथित आबकारी घोटाले के 'सरगना' हैं।

Arvind Kejriwal in Tension

भाजपा ने केजरीवाल को बताया शराब घोटाले का सरगना।

क्या अब अरविंद केजरीवाल होंगे गिरफ्तार?

सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि ईडी ने मुझे चार समन भेजे लेकिन ये सभी अवैध हैं, राजनीतिक साजिश के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि समन तामील कराने की पूरी कवायद लोकसभा चुनाव से पहले मुझे गिरफ्तार करने के लिए है। अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया और कहा कि केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए क्योंकि उन्हें ‘सर्दी में पसीना’ आ रहा है और गिरफ्तारी की आशंका से ‘कांप’ रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि वह आबकारी पुलिस घोटाले के सरगना हैं।

End of Feed