प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने दी सफाई

Raihan Vadra Photos Row: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाए जाने के मामले पर बीकानेर हाउस की सफाई सामने आई है।

Raihan Vadra Photos Row: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाए जाने के मामले पर बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी की सफाई सामने आई। बीकानेर हाउस का कहना है कि प्रदर्शनी में शामिल कुछ तस्वीरें सोसाइटी की निर्धारित नीतियों के अनुरूप नहीं पाई गईं, इसलिए उन तस्वीरों को हटाने का अनुरोध किया गया था।

Raihan Vadra

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें (फोटो साभार: @priyankagandhi)

बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि बीकानेर हाउस एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान है, जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसके परिसर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों के लिए बीकानेर हाउस मैनेजमेंट कमेटी की नीतियों का पालन करना अनिवार्य है।

End of Feed