'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

कांग्रेस के 'पितृसत्ता खत्म करो' वाले नारे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाते हुए कहा, 'कांग्रेस कहती है कि पितृसत्ता को खत्म करो। लेकिन निशाना हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही क्यों बनाया जाता है? अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं होती?

Kiren Rijiju News: 'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले राहुल गांधी के बयान पर संदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने उन पर तीखा हमला बोला है। रिजिजू ने पूछा कि 'लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हिंदू परंपराओं को लगातार निशाना क्यों बनाते हैं जबकि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की हालत पर वे चुप रहते हैं। दरअसल, राहुल ने हाल ही में 'पित्तृसत्ता खत्म' खरने का बयान दिया है। सोशल मीडिया X पर कांग्रेस पार्टी के इस चयनित नजरिए पर रिजिजू ने सवाल खड़े किए।

Kiren Rijiju

राहुल गांधी पर संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू ने साधा निशाना।

'हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही क्यों बनाया जाता है?'

कांग्रेस के 'पितृसत्ता खत्म करो' वाले नारे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाते हुए कहा, 'कांग्रेस कहती है कि पितृसत्ता को खत्म करो। लेकिन निशाना हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही क्यों बनाया जाता है? अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं होती? तीन तलाक का क्या हुआ? क्या मुस्लिम बेटियां हमारी बहनें और बेटियां नहीं हैं? अगर आप वास्तव में महिलाओं के साथ खड़े हैं, तो हर महिला, हर समुदाय और हर समय उनके साथ खड़े हों।'

End of Feed