'मरे हुए को क्या मारना?' शिंदे के बयान पर शिवसेना UBT का पलटवार, राउत बोले-तोता हैं एकनाथ

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को शिंदे से पूछा कि 'एक भाई दूसरे भाई से यदि हाथ मिला रहा है तो उनको जलन क्यों हो रही है? ये जलन, अमित शाह, मोदी और फड़णवीस की है क्योंकि आप उनके तोते और प्रॉक्सी हो।'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सियासत गरमाने लगी है। खासकर शिवसेना गुट के दोनों धड़े एक-दूसरे पर जुबानी जंग तेज कर चुके हैं। शिवसेना की स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने एक दूसरे को कठघरे में खड़ा किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि 'जो पहले मरा हुआ है, उसे क्या मारना।' शिंदे ने उद्धव को ‘हिंदूत्व का गद्दार’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता की मोह में बाला साहेब ठाकरे के विचारों से समझौता कर लिया। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब उनको मनसे से गठबंधन करना पड़ रहा है।

udhhav thackeray

महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं।

अमित शाह के तोते हैं एकनाथ-राउत

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को शिंदे से पूछा कि 'एक भाई दूसरे भाई से यदि हाथ मिला रहा है तो उनको जलन क्यों हो रही है? ये जलन, अमित शाह, मोदी और फड़णवीस की है क्योंकि आप उनके तोते और प्रॉक्सी हो।' राउत ने कहा कि 'राजनीति में कोई मरता नहीं है। राजनीति में किसी को मारा भी नहीं जाता। लोकतंत्र में बहुमत बहुत चंचल चीज होती है। आज आपके पास है, कल हमारे पास होगा। ये जिंदे और मुर्दे की राजनीति भाजपा की है। शिंदे भाजपा के खेमे में हैं तो उनका यही संस्कार है। वह इसी तरह की बातें करेंगे।'

End of Feed