देश

'हम क्यों नहीं कहते इंडिया फर्स्ट', फारूक अब्दुल्ला बोले- अगर हमें भारत को एकजुट रखना है तो...

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि डोनाल्ड ट्रंप 'अमेरिका फर्स्ट' कहते हैं, लेकिन हमने किसी को 'इंडिया फर्स्ट' कहते हुए नहीं सुना। उन्होंने कहा कि हर रियासतों (राज्य) की अपनी-अपनी समस्याएं हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे समझती नहीं है...

Image

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला

Photo : ANI

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि डोनाल्ड ट्रंप 'अमेरिका फर्स्ट' कहते हैं, लेकिन हमने किसी को 'इंडिया फर्स्ट' कहते हुए नहीं सुना। मैंने कभी किसी को ये कहते हुए नहीं सुना, ये देश तो हमारा है।

क्या कुछ बोले फारूक अब्दुल्ला?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हर रियासतों (राज्य) की अपनी-अपनी समस्याएं हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे समझती नहीं है... अगर हम भारत को एकजुट रखना चाहते हैं तो हमें सभी के दुख-दर्द को समझना की कोशिश करनी होगी। जब हम सभी के दुख-दर्द को समझेंगे तभी भारत मजबूत होगा... हम अमेरिका या किसी और के सामने क्यों झुकें...

उन्होंने कहा कि जब ट्रंप कहता है अमेरिका फर्स्ट, लेकिन हम इंडिया फर्स्ट क्यों नहीं कहते हैं। मैंने कभी किसी को यह कहते हुए नहीं सुना है। ये देश तो हमारा है। हमने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें