देश

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये- कटरा में जब फारूक अब्दुल्ला भरे मंच पर गाने लगे भजन, झूमे श्रद्धालु, देखिए वीडियो

फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेशनल कांफ्रेंस के नेता भजन गाते और झूमते दिख रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला का ये वीडियो कटरा का है।

Image

फारूक अब्दुल्ला ने गया भजन

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला जब कटरा पहुंचे, तो वहां देवी की भक्ति में लीन हो गए। मंच से भजन गाने और श्रद्धालु झूमने लगे। फारूक अब्दुल्ला के इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कटरा के एक आश्रम में भजन गया

फारूक अब्दुल्ला ने कटरा में ‘रोपवे’ निर्माण के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालन के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो। कटरा के एक आश्रम में भजन कार्यक्रम में एक गायक और बच्चों के साथ शामिल होकर अब्दुल्ला ने गाया, “तूने मुझे बुलाया शेरावालिये, मैं आया मैं आया शेरावालिये।”

रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन

अब्दुल्ला ने इस अवसर पर ‘रोपवे’ परियोजना के खिलाफ कटरा के लोगों के विरोध का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मंदिर का संचालन करने वालों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों के हितों को नुकसान पहुंचे या उनके लिए समस्याएं पैदा हों।”

प्रदर्शनकारियों की तारीफ

उन्होंने शहर के हितों पर विचार किए बिना ‘रोपवे’ का निर्माण करने के लिए बोर्ड की आलोचना की। अब्दुल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों के पास सरकार बनाने या तोड़ने की शक्ति है और अब अधिकारी उनसे इस बात पर चर्चा करने के लिए संपर्क कर रहे हैं कि रोपवे का निर्माण कहां किया जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा- “आपने साहस दिखाया और इसे रोकने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्हें एहसास हो गया है कि सत्ता जनता के पास है, सरकार के पास नहीं।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article