आप अपनी राजनीतिक लड़ाई के लिए मशीनरी का इस्तेमाल क्यों करते हैं- CBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड से जुड़ा है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों और पदोन्नति में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्रारंभिक जांच शुरू करने की सीबीआई की मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा कि सीबीआई “राजनीतिक लड़ाई” के लिए अपनी मशीनरी का इस्तेमाल क्यों कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों और पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू करने की अनुमति मांगने वाली सीबीआई की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी और कहा कि केंद्रीय एजेंसी इस मशीनरी का इस्तेमाल “राजनीतिक लड़ाई” में क्यों कर रही है। शीर्ष अदालत ने पिछले साल 14 नवंबर को झारखंड उच्च न्यायालय के 23 सितंबर, 2024 के फैसले पर रोक लगा दी थी, जिसमें सीबीआई को राज्य विधानसभा में नियुक्तियों और पदोन्नति में कथित अनियमितताओं की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

End of Feed