हम उद्धव को 147 सीटें देने को तैयार थे, लेकिन वो...- 2014 में क्यों टूटा था शिवसेना-भाजपा का गठबंधन, फडणवीस ने खोल दिया राज

महाराष्ट्र में 2014 में भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटा था, तब सीट बंटवारे के कारण यह गठबंधन टूटा था, हालांकि 2019 के चुनाव में एक बार फिर से दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन सीएम पद पर मतभेद के कारण दोनों फिर से अलग हो गए थे।

महाराष्ट्र में कभी जो उद्धव ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी की दोस्ती थी वो आज बड़ी दुश्मनी में तब्दील हो चुकी है। 2014 के विधानसभा चुनाव के समय से जो रिश्ते खराब होने लगे थे, वो आज भी जारी है। शिवसेना दो भागों में टूट चुकी है, उद्धव की शक्ति काफी घट गई है। अब इस अलगाव को लेकर महाराष्ट्र के वर्तमान सीएम और तब के महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने बड़ा खुलासा किया है। फडणवीस ने दावा किया है कि उद्धव की ज्यादा सीटों पर लड़ने की जिद ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 2014 में तोड़ दिया था।

End of Feed