देश

इंदौर के महू में ट्रेनी आर्मी अफसर की गर्लफ्रेंड से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Mhow Trainee Army Officer Girlfriend Gangrape: इंदौर के महू में हुए गैंगरेप मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Image

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है (प्रतीकात्मक फोटो)

Mhow Trainee Army Officer Girlfriend Gangrape: मध्य प्रदेश के महू में वहां के पर्यटन क्षेत्र जाम गेट में ट्रेनी सैन्य अफसर के साथ हुई मारपीट और उनकी महिला मित्र के साथ हुए गैंगरेप के मामले में महू की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में साल 2024 में हुए ट्रेनी सैन्य अफसर के साथ लूट और उनकी महिला मित्र के साथ हुए गैंगरेप मामले में पांच आरोपियों को कोर्ट द्वारा आजीवन करावास की सजा से दंडित किया है।

साल 2024 में ट्रेनी सैन्य अफसर अपनी महिला मित्र के साथ जाम गेट घूमने गए थे जहां बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया साथ में कर्मी की महिला मित्र के साथ गैंगरेप भी किया था पूरे ही मामले में पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर उनका रेस्क्यू किया था।

5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया

वही गंभीर घटना होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की थी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था और पूरा केस फास्टट्रैक कोर्ट में चलाया गया था जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article