देश

सुप्रीम कोर्ट में आज है कई हाई प्रोफाइल मामलों की सुनवाई, आ सकते बड़े फैसले; देखिए लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट आज मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषियों की समय से पहले रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 के हत्याकांड में बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

Image

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

सुप्रीम कोर्ट में आज कई हाई प्रोफाइल मामलों की सुनवाई होनी है। राम रहीम से लेकर संभल मस्जिद विवाद तक पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा साथ ही कई बड़े मामलों पर फैसला भी आ सकता है। पढ़िए सुप्रीम कोर्ट में आज कौन-कौन से मामलों की होनी है सुनवाई...

आज सुप्रीम कोर्ट में किन-किन मामलों पर होगी सुनवाई

  • मस्जिद के सर्वेक्षण से संबंधित विवाद में संभल मस्जिद समिति की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 के हत्याकांड में बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के खिलाफ शरद पवार के नेतृत्व वाले धड़े की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषियों की समय से पहले रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • दिल्ली की पूर्व मेयर शेली ओबेरॉय की एमसीडी की स्थायी समिति के कामकाज को लेकर एलजी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
  • निठारी हत्याकांड पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सुरेंद्र कोली के बरी करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
  • कर्नाटक हनी ट्रैपिंग के आरोप पर भी सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करेगा।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article