ओवेसी ने क्यों बोला हैदराबाद आइए पता चलेगा हिजाब के पीछे की वजह डर या दबाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 01:39 PM IST

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनने के पीछे की वजह समझने के लिए हैदराबाद आना होगा।

कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने बंटा हुआ फैसला सुनाया था। अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया आई। विपक्षी दलों ने बीजेपी की आलोचना की जिसमें एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल थे। ओवैसी ने कहा बीजेपी समाज को तोड़ने की कोशिश करती रही है। वो सोच रहे थे कि हिजाब के पक्ष में फैसला सर्वसम्मति का होता। लेकिन चलिए कम से एक एक जज ने तो माना कि हिजाब सिर्फ च्वाइस का मसला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग सोचते हैं कि मुस्लिम समाज डरपोक है वो अपनी बच्चियों को हिजाब पहनने के लिए दबाव डालता है। आप हैदराबाद आइए आपको मिलेगा कि कितने कुख्यात ड्राइवर हैं। अब आसानी से समझ सकते हैं कि क्या वे हिजाब डर से या दबाव में पहनती हैं।

asaduddin owaisi

एआईएमआईएम के मुखिया हैं असदुद्दीन ओवैसी

क्या हिजाब से देश का रुक रहा है विकास

End of Feed