मुलायम ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाई थी? BJP ने जारी की घमंडिया फाइल्स की नई सीरीज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 01:54 PM IST

BJP Slams INDI Alliance: भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'घमंडिया फाइल्स' का तीसरा एपिसोड जारी कर पूछा है कि गठबंधन में शामिल दलों से सवाल पूछा है कि क्या आज समाजवादी पार्टी या गठबंधन का कोई भी दल इस बात का जवाब दे सकता है कि सपा सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाई थी?

Ghamandiya Files: भाजपा ने विपक्षी दलों के 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'घमंडिया फाइल्स' की एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज के तहत भाजपा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीसरा एपिसोड जारी कर 1990 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलवाने का आरोप लगाते हुए विपक्षी 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल दलों से सवाल पूछा है कि क्या आज समाजवादी पार्टी या गठबंधन का कोई भी दल इस बात का जवाब दे सकता है कि सपा सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाई थी?

Ghamandiya Files, BJP

BJP ने जारी किया घमंडिया गठबंधन का तीसरा एपिसोड।

'मुलायम के आदेश पर पुलिस ने चलाई थी अंधाधुंध गोलियां'

भाजपा ने तीसरे एपिसोड का वीडियो रिलीज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिखा, "घमंडिया फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए...1990 में राम कार्य के लिए अयोध्या जा रहे निहत्थे कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर पुलिस ने चलाई थी अंधाधुंध गोलियां। क्या घमंडिया गठबंधन देगा जवाब की क्यों चलवाई थी गोलियां?"

End of Feed