देश

बेंगलुरु के इस इलाके को कर्नाटक हाईकोर्ट के जज ने क्यों कहा ‘पाकिस्तान’? जानें क्या है पूरा मामला

Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज वी. श्रीशानंद की बेंगलुरु के एक मुस्लिम बहुल इलाके पर की गयी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के हालिया सत्र में जस्टिस वी. श्रीशानंद के बेंगलुरु के मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान कहने पर विवाद खड़ा हो गया है।

Image

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी पर खड़ा हुआ विवाद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Karnataka High Court: बेंगलुरु के एक इलाके की कानून व्यवस्था पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को यह तक कहना पड़ गया कि ऐसा लगता है कि यह इलाका भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में है। जिसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी. श्रीशानंद की टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें, न्यायाधीश वी. श्रीशानंद पश्चिमी बेंगलुरु के गोरी पाल्या क्षेत्र का जिक्र कर रहे थे। बीमा से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान खुली अदालत में उन्होंने ये टिप्पणी की।

किराया नियंत्रण अधिनियम से संबंधित सुनवाई के दौरान की ये टिप्पणी

न्यायमूर्ति वी. श्रीशानंद ने कहा कि मैसूर रोड फ्लाईओवर पर जाइए। हर ऑटो रिक्शा में 10 लोग होते हैं। यहां कानून लागू नहीं होता क्योंकि मैसूर फ्लाईओवर गोरी पाल्या से फूल बाजार तक पाकिस्तान में है, भारत में नहीं। यह हकीकत है। चाहे आप वहां कितने भी सख्त पुलिस अधिकारी क्यों न रखें, उन्हें वहां पीटा ही जाएगा। जानकारी के मुताबिक, न्यायाधीश ने 28 अगस्त को किराया नियंत्रण अधिनियम से संबंधित सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं। न्यायाधीश लीज समझौते और अधिनियम की धारा 27 (2) (ओ) के तहत भूमि मालिक की शक्तियों पर चर्चा कर रहे थे।

न्यायमूर्ति वी. श्रीशानंद ने सुनवाई के दौरान कहा कि विदेश में अगर आप 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भी जा रहे हैं, तो पुलिस आकर आपको धीमी लेन में शिफ्ट कर देगी। यहां, आप अपनी स्पीड से चलते हैं, कानून तोड़ते हैं और 304A से बच निकल जाते हैं। आज किसी भी निजी स्कूल में जाएं, आपको हमेशा छात्र स्कूटर चलाते हुए दिखेंगे। प्रिंसिपल कोई कार्रवाई नहीं करते, अभिभावक कोई कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि हर दो मिनट में आपको एक ऑटो रिक्शा ऐसे ही लोगों को उतारता हुआ मिलेगा। यही समस्या है। कोई नियम लागू नहीं होता।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

'इतनी क्रूर सरकार पहली बार देखी...', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के मनोज जरांगे, दिल्ली जाने का किया ऐलान

'इतनी क्रूर सरकार पहली बार देखी...', छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के मनोज जरांगे, दिल्ली जाने का किया ऐलान

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल से जारी भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल से जारी भूख हड़ताल

राहुल गांधी ने की अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले - छात्रों के मुद्दे पर संसद में हो बहस

राहुल गांधी ने की अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले - छात्रों के मुद्दे पर संसद में हो बहस