क्राइम

Rohtak Crime : रोहतक में फिर गैंगवार, 3 लोगों की मौत; राहुल बाबा व पलोटरा गैंग का आया नाम

Haryana Crime: हरियाणा के रोहतक में राहुल बाबा व पलोटरा गैंग में गैंगवार का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत रोड स्थित बोहर गांव के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

राहुल बाबा व पलोटरा गैंग में गैंगवार शराब के ठेके पर हुई फायरिंग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक में राहुल बाबा व पलोटरा गैंग में गैंगवार का मामला सामने आया है। रोहतक के सोनीपत रोड स्थित बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर बैठे 5 युवकों पर मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां बरसाकर वहां से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के कारण 3 युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। तीनो मृतकों की पहचान गांव बोहर निवासी के रूप हुई। करीब 30 वर्षीय जयदीप, 37 वर्षीय अमित नांदल, 28 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। वहीं गांव बोहर निवासी करीब 29 वर्षीय अनुज व 32 वर्षीय मनोज निवासी आर्य नगर रोहतक गोली लगने के कारण घायल हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला

एसएफएल की टीम और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग भी मौके पर पहुंचे। इस फायरिंग में दो गैंग में रंजिश से जोड़कर यह वारदात देखी जा रही है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहतक में सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ पर शराब ठेके पर गुरुवार रात को बोहर के युवक शराब ठेके पर बैठे थे। तभी ठेके के बाहर आकर तीन बाइक रुकी। बाइकों पर करीब आठ युवक सवार थे। युवकों ने आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने के कारण बोहर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2019 में कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में बोहर गांव का एक युवक प्लोटरा को गिरफ्तार किया गया, जो अब जेल में बंद है। वारदात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 6 साल पहले कोर्ट के बाहर हुई फायरिंग से ही केस जुड़ा नजर आ रहा है।

एसपी हिमांशु गर्ग ,रोहतक पुलिस ने कहा कि अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एसपी रोहतक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी सोनीपत रोड पर एक शराब के ठेके पर फायरिंग हुई है। पुलिस ने पाया कि पांच लोग शराब के ठेके के अंदर थे तभी कुछ बाइक पर सवार बदमाश आए थे। कितने हमलावर थे यह पता लगाया जा रहा है। अभी गैंग वार की बात सामने नही आई है। इस फायरिंग में तीन की मौत हो गई जबकि दो घायल है। पुलिस गहनता से जांच कर रही जैसे ही जांच में आएगा मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article