2024 का संग्राम: आज चुनाव हुए तो 'एक बार फिर मोदी सरकार', ETG रिसर्च के साथ टाइम्स नाउ नवभारत का सबसे बड़ा सर्वे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2023, 09:56 AM IST

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट तो हो गया पर क्या वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वह NDA को टक्कर दे पाएगा? चुनाव से पहले ही विपक्ष में छोटे-छोटे मुद्दों पर दो राय नजर आ रही है, ऐसे में विपक्ष NDA को कितनी टक्कर दे पाएगा यह बड़ा सवाल है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. नरेंद्र मोदी को अटल भरोसा...देश का मूड कैसा ?
  2. मॉनसून सत्र के बाद सबसे पहले, सबसे बड़ा सर्वे
  3. I.N.D.I.A गठबंधन का दावा है कि जनता अब उनके साथ

2024 आम चुनाव नजदीक हैं और तमाम दलों के बीच सियासी जोर आजमाइश का दौर शुरू हो चुका है। इसे लेकर टाइम्स नाउ- ईटीजी रिसर्च में मिलकर ओपिनियन पोल किया है। इसके मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। टाइम्स नाउ- ईटीजी ओपिनियन पोल बताता है कि अगर आज चुनाव होते हैं, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। सर्वे के मुताबिक, पहले प्रधानमंत्री नेहरू के बाद मोदी लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। यह सर्वे पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के एक दिन बाद आया है, जहां उन्होंने विश्वास जताया था कि वह 2024 में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए फिर से लौटेंगे, जिसकी विपक्षी नेताओं ने आलोचना की थी।

2024 को लेकर देश का विश्वास किसके साथ है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में फिर से लाल किले से अपनी सरकार के कामकाज का ब्योरा देने की बात की थी। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव के दौरान संसद में प्रधानमंत्री ने विपक्ष को 2028 में एक और अविश्वास प्रस्ताव लाने की चुनौती दी थी। जुलाई में 26 दलों का I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद प्रधानमंत्री के ये बयान उनके आत्मविश्वास को सामने रखता है। लेकिन I.N.D.I.A गठबंधन का दावा है कि जनता अब उनके साथ है।

मोदी का भरोसा सच साबित होने जा रहा है या I.N.D.I.A का दावा ? ETG रिसर्च के साथ टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में आज आपको इन्हीं सवालों का जवाब मिलने जा रहा है। सर्वे का सैम्पल साइज 1 लाख 10 हजार 662 है। इसमें से 60% सर्वे टेलीफोन पर और 40% सर्वे डोर टु डोर किया गया है। इस सर्वे को 15 जून से 12 अगस्त के बीच किया गया। सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर +-3% है।

End of Feed