फिर आकाश आनंद की कुर्सी पर तलवार लटका गईं मायावती? बोलीं BSP प्रमुख-उत्तराधिकारी वो जो कांशीराम के शिष्य जैसा होगा

बसपा का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसका जवाब आज मायावती ने इशारों ही इशारों में दे दिया। बसपा प्रमुख ने कहा कि उनके जीते जी पार्टी व आंदोलन (मूवमेन्ट) का कोई भी वास्तविक उत्तराधिकारी वही व्यक्ति हो सकता है जो श्री कांशीराम जी की शिष्या की तरह हर दुःख-तकलीफ उठाकर अंतिम सांस तक पार्टी व ‘मूवमेन्ट’ को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लगातार लगा रहे।

बसपा प्रमुख मायावती अपने उत्तराधिकारी को लेकर फिर से संशय में दिख रही है। मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बता चुकी हैं, हालांकि इस पद से उन्हें एक बार हटाया भी जा चुका है, अब एक बार फिर से मायावती ने ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे आकाश आनंद की कुर्सी पर तलवार लटकती दिख रही है। मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद के ससुर के को पार्टी से निकाल दिया है।

End of Feed