Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। सभी निगमों पर अब बीजेपी का कब्जा हो गया है। रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत गई हैं। वो अब तक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। तीन बार की पार्षद रहीं हैं। वहीं, कोरबा नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की जीत गईं हैं। वहीं, पार्षद पद पर भी भाजपा को बड़ी सफलता मिली है, जहां पार्टी के 52 पार्षदों ने जीत दर्ज की है।
रायपुर नगर निगम चुनाव परिणाम
बीजेपी महापौर प्रत्याशी- मीनल चौबे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी- दीप्ति दुबे
रिजल्ट:- बीजेपी की मीनल चौबे 1 लाख 53 हज़ार 290 वोटों से जीती। (ये बीजेपी की सबसे बड़ी जीत है।)
दुर्ग नगर निगम चुनाव परिणाम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी- प्रेमलता पोषण साहू
बीजेपी महापौर प्रत्याशी- अलका बाघमार
रिजल्ट:- 67 हजार वोटों से भाजपा की जीत
रायगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत
चिरमिरी नगर निगम चुनाव का रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4 हजार वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम चुनाव रिजल्ट
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम चुनाव रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट– 43500 वोटों से भाजपा की जीत
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11 हजार 63 वोटों से भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत
कोरबा नगर निगम चुनाव रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी- उषा तिवारी
बीजेपी महापौर प्रत्याशी- संजुदेवी राजपूत
रिजल्ट:- 52 हजार वोटों से भाजपा की जीत
जीत से गदगद दिखे सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मिली बड़ी बढ़त के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। सीएम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास का नतीजा बताया। उनके मुताबिक जनता ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। सीएम साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने देश के पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इस जीत के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। सबने अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री होने के नाते वादा करता हूं कि जो भी वादा अटल विश्वास पत्र में किया है, वह पूरा होगा। हम लोगों को ठगने के लिए नहीं बल्कि वादा पूरा करने के लिए आए हैं।
कांग्रेस को सीएम ने घेरा
साय ने पिछले चुनाव के नतीजों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष नहीं कराया था, लेकिन इस बार हमने जनता को उनका हक दिया और लोकतंत्र की जीत हुई। सीएम ने आगे कहा कि रायपुर में पिछले बार के कांग्रेस से जीते महापौर इस बार पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत पाए। आगे कहा, 10 नगर निगम के चुनाव हुए, जिसमें हमें जीत मिली। सभी ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की है। 49 नगर पालिका में से 33 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, वहीं 114 नगर पंचायत में 84 में हम जीत चुके हैं और परिणाम डिक्लेयर होते-होते तस्वीर और खूबसूरत होगी।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
