BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? ऐन मौके पर नए नाम से चौंका भी सकती है भगवा पार्टी

BJP next President: यूपी के पूर्व संगठन महामंत्री और बीजेपी महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ संजय जायसवाल, अमित मालवीय और राजू बिस्टा को लगाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

BJP next President: महाराष्ट्र में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हो रहा है लेकिन एक सवाल जिसका जवाब बजेपी का हर कार्यकर्ता जानना चाहता है, वह सवाल है कि बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर संगठन चुनाव की प्रकिया तेज कर दी गई है। बीजेपी को अगला अध्यक्ष फरवरी में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई से समन्वय के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का एलान कर दिया है।

bjp flag

फरवरी में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष।

आपको राज्यवार बताते हैं कि किस राज्य में किसे केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। सबसे पहले बात करते हैं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जहां चुनाव केन्द्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को बना गया है। साथ ही यूपी से सटे बिहार की जिम्मेदारी भी उनको दी गई है, जहां के वह प्रभारी भी हैं। सूत्रों की मानें तो विनोद तावड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में भी चल रहे हैं और पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी देकर अपना रुख भी साफ किया है।

End of Feed