Delhi New CM Face : दिल्ली में किसके सिर सजेगा ताज? सस्पेंस बरकरार, CM पद की रेस में हैं ये चेहरे

Delhi New CM Face : सीएम पद की रेस में करीब दर्जन भर नाम रेस में हैं। कई नेता इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। इनमें परवेश वर्मा का नाम सबसे आगे है। बहरहाल, भाजपा क्या रेस में चल रहे नामों में से किसी नेता का चयन करती है या किसी लो प्रोफाइल वाले नेता का नाम आगे बढ़ाती है, यह देखने वाली बात होगी।

Delhi New CM Face : दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसका पता आज शाम को चल सकता है। 19 फरवरी की शाम सात बजे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और इसी नेता के सिर पर मुख्यमंत्री पद का ताज सजेगा। आठ फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही सीएम चेहरे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सीएम पद की रेस में करीब दर्जन भर नाम रेस में हैं। कई नेता इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। इनमें परवेश वर्मा का नाम सबसे आगे है। बहरहाल, भाजपा क्या रेस में चल रहे नामों में से किसी नेता का चयन करती है या किसी लो प्रोफाइल वाले नेता का नाम आगे बढ़ाती है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, सीएम पद के चेहर पर सस्पेंस अब भी बना हुआ है।

bjp flag

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी है भाजपा।

20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में 20 फरवरी की सुबह 11 बजे आयोजित हो रहा है। इसके लिए राम लीला मैदान में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया है। कुर्सियां लगाई गई हैं। समझा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के भी जुटने की उम्मीद है।

End of Feed