देश

दीया कुमारी ने पेश किया राजस्थान सरकार का बजट, 350 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य, जानिए बड़ी बातें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया और घोषणा की कि सरकार राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Image

दीया कुमारी ने पेश किया राजस्थान सरकार का बजट

Rajasthan Budget 2025-26: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट बुधवार को सदन में पेश किया। दिया कुमारी ने सुबह 11 बजे सदन में बजट भाषण शुरू किया। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से सात फरवरी को जवाब दिया गया। इसके बाद आठ से 18 फरवरी तक सदन में अवकाश रहा।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया और घोषणा की कि सरकार राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दीया कुमारी ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के आय व्यय अनुमानों को प्रस्तुत करके अपने बजट भाषण की शुरुआत की।

दीया कुमारी ने पेश किया बजट

  • राज्य सरकार ने चुनाव घोषणापत्र में किए गए अपने 58 प्रतिशत वादों को पूरा किया है और पिछले बजट की 73 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा किया है।
  • राज्य सरकार 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध।
  • 2 लाख नए घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे और इस पहल पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।
  • अगले एक साल में 1.25 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।

किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग आरोपों पर हंगामा

बजट सत्र की शुरुआत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकार 20 फरवरी को शून्यकाल के बाद विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जवाब देगी। गौरतलब है कि विपक्षी कांग्रेस कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर सरकार से जवाब मांग रही है। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article