Lok Sabha Security Breach: कौन हैं वो दो लोग जिन्होंने लोकसभा में कूद कर फैलाया धुआं, संसद के अंदर कैसे घुसे आरोपी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 13, 2023, 04:39 PM IST

Lok Sabha Security Breach: मिली जानकारी के अनुसार चैंबर में कूदने वाले एक व्यक्ति की पहचान सागर के रूप में हुई है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा में विजिटर पास लेकर आए थे।

Lok Sabha Security Breach: बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो लोग अचानक से दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए और टियर गैस वाला स्प्रे छिड़क दिया। ये घटना ऐसे दिन हुई है जिस दिन 2001 के संसद हमले की बरसी है, तब सशस्त्र आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया था। सुरक्षा उल्लंघन के बाद लोकसभा स्थगित कर दी गई और सांसदों को बाहर निकाल दिया गया। जानिए कैसे संसद में घुसे वो दो लोग, जिन्होंने फोड़ा टियर गैस

who attack on loksabha.

लोकसभा में धुएं वाला स्प्रे किसने छिड़का

'मैसूर सांसद के गेस्ट'

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा में कूदने वालों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा में विजिटर पास लेकर आए थे। लोकसभा सांसद दानिश अली ने इन हमलावरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पब्लिक गैलरी से दो लोग कूदे, कूदते ही धुआं उठने लगा, तो अफरा-तफरी मच गई, सबलोग भागे, उन्हें पकड़ लिया गया है। एक के पास से जो पास मिला है, पता चला है कि मैसूर का शायद, सागर नाम था उसका और हमारे जो मैसूर के सांसद हैं, प्रताप सिम्हा जी, उनके गेस्ट के रूप में वो आया था। दूसरे का पता नहीं चला।

End of Feed