इंडिगो फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने वाला कौन? हनीमून के लिए जा रहा था गोवा, जमानत पर हुआ रिहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 02:47 PM IST

Indigo Pilot Slapped News: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी निवासी साहिल कटारिया एक स्टेशनरी और खिलौने की दुकान चलाते हैं और रविवार को जब यह घटना हुई, तब वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए गोवा जा रहे थे।

Indigo Pilot Slapped News: इंडिगो फ्लाइट में पायलट से मारपीट करने का मामला चर्चा में बना हुआ है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक यात्री को पायलट पर हाथ उठाते हुए देखा गया था। अब आरोपी यात्री साहिल कटारिया का माफी मांगते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, यह घटना रविवार दोपहर की है। इस दिन एयरपोर्ट पर भीषण कोहरा था, जिस कारण कई फ्लाइट्स में देरी हो गई थी।

Indigo Pilot Slapped

इंडिगो में पायलट के साथ मारपीट करने वाला साहिल कटारिया

जब विमान का पायलट अनूप कुमार फ्लाइट में देरी की घोषणा कर रहा था, उसी समय गुस्साए यात्री साहिल कटारिया ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पायलट ने कटारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, अब 28 वर्षीय कटारिया को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि यात्री के खिलाफ इंडिगो भी एक्शन ले सकती है।

End of Feed