कौन हैं राहुल नवीन, जिन्हें बना दिया गया ED का नया 'डायरेक्टर'? जानिए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 15, 2023, 11:37 PM IST

Who is Rahul Navin: सरकारी आदेश के अनुसार, "नवीन नियमित निदेशक की नियुक्ति या अगला आदेश जारी होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।"

Who is Rahul Navin: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का शुक्रवार (15 सितंबर, 2023) को कार्यकाल खत्म हो गया। उनकी जगह अब यह पद राहुल नवीन संभालेंगे, जिन्हें प्रभारी निदेशक नियुक्त कर दिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, "नवीन नियमित निदेशक की नियुक्ति या अगला आदेश जारी होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।" नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं। फिलहाल वह ईडी के विशेष निदेशक हैं।

End of Feed