पीएम मोदी से ज्यादा पॉपुलर हैं राहुल गांधी? भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी नई बहस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2023, 10:48 PM IST

PM Modi vs Rahul Gandhi: सोशल मीडिया पर क्या राहुल गांधी की लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक हो गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच नई बहस छिड़ गई है। दोनों पार्टियों के नेता ने अपने-अपने दावे कर रहे हैं। आपको दोनों पक्षों के दावे और हकीकत समझना चाहिए।

BJP vs Congress News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच उठापटक का दौर तेज होता जा रहा है। राहुल गांधी की संसद में वापसी के बाद वो लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। मणिपुर के मुद्दे पर राहुल समेत पूरा विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) पीएम मोदी को जमकर कोस रहा है। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच इस बात की बहस छिड़ गई है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर कौन ज्यादा लोकप्रिय है, पीएम मोदी या फिर राहुल गांधी?

PM Modi, Rahul Gandhi

कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की जंग।

राहुल गांधी को बताया पीएम मोदी से अधिक लोकप्रिय

डिजिटल इंडिया के जमाने में सियासी नेताओं की लोकप्रियता तय करने का नया पैमाना सोशल मीडिया बन चुका है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसी बात को लेकर नई जंग छिड़ गई है कि पीएम मोदी और राहुल गांधी में सोशल मीडिया पर कौन अधिक पॉपुलर है। कांग्रेस पार्टी ने 12 अगस्त, 2023 (शनिवार) को एक डेटा जारी किया। जिसमें पीएम मोदी और राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर तुलना किया गया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने दावा किया कि राहुल गांधी के आखिरी 30 ट्वीट्स को 48.13 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं, जबकि पीएम मोदी के आखिरी 30 ट्वीट्स को सिर्फ 21.59 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। कांग्रेस के इस कदम के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया।

End of Feed