देश

Nitin Gadkari Idol: नितिन गडकरी किस राजनेता को मानते हैं अपना आदर्श, नाम सुनकर हैरान हो जाएंगे

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 16, 2024, 11:07 PM IST

Nitin Gadkari Idol: नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वो जॉर्ज फर्नांडिस को अपना आदर्श मानते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस ने मजदूरों के संघर्ष करते समय, कभी खुद के बारे में नहीं सोचा।

Image

नितिन गडकरी के आदर्श कौन (फोटो- nitingadkary)

Nitin Gadkari Idol: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने आदर्श को लेकर ऐसा नाम ले लिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। गडकरी के आदर्श एक समाजवादी नेता हैं, जिन्हें मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाता है।

नितिन गडकरी के आदर्श कौन

नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वो जॉर्ज फर्नांडिस को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने खुद बताया कि क्यों जॉर्ज फर्नांडिस उनके आदर्श हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस ने मजदूरों के संघर्ष करते समय, कभी खुद के बारे में नहीं सोचा। जॉर्ज फर्नांडिस ने जीवन में कभी हार नहीं मानी और जीवन भर संघर्ष करते रहे। गडकरी ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के व्यवहार, सादही और व्यक्तित्व से काफी उन्होंने काफी कुछ सीखा है। जॉर्ज फर्नांडिस की जब 2019 में निधन हुआ तब गडकरी ने कहा था- "जॉर्ज फर्नांडिस से जब भी मैं मिला, उनके साधुत्व के दर्शन हुए, उनकी एक अलग ही छवि मेरे सामने उभरकर आई। जॉर्ज फर्नांडिस जीवन भर संघर्ष करते रहे और लोगों की लड़ाई लड़ते रहे।"

कौन थे जॉर्ज फर्नांडिस

जॉर्ज मैथ्यू फर्नांडीस एक भारतीय ट्रेड यूनियनवादी, राजनेता और पत्रकार थे, जिन्होंने 1998 से 2004 तक भारत के 22वें रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। जॉर्ज फर्नांडिस 30 से अधिक वर्षों तक लोकसभा के सदस्य रहे। जॉर्ज फर्नांडिस 2009 तक ज्यादातर बिहार से संसद बनते रहे। अटल सरकार में ताकतवर मंत्री रहे और जदयू के बड़े नेताओं में से जॉर्ज फर्नांडिस अपने मजदूरों की लड़ाई के लिए आज भी याद किए जाते रहे हैं।

सड़क नेटवर्क के विकास के लिए जाने जाते हैं नितिन गडकरी

भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में नितिन गडकरी एक के बाद एक हाईवे और एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक तक अंजाम पहुंचा चुके हैं। भारत में विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क के विकास के लिए गडकरी की लगातार प्रशंसा होते रही है। गडकरी का दावा है कि अगले कुछ सालों में भारत का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article