देश

कौन हैं नयनार नागेंद्रन? जिन्हें मिल सकती है तमिलनाडु भाजपा की कमान; अन्नामलाई ने प्रस्तावित किया नाम

Nainar Nagenthiran: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नयनार नागेंद्रन ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वर्तमान में पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष नागेंद्रन पूर्व में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) में थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले नयनार नागेंद्रन अकेले उम्मीदवार ही हैं। ऐसे में उनके पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद पर चुने जाने की प्रबल संभावना है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (बाएं) और तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष नयनार नागेंद्रन (दाएं) (फाइल साभार: @NainarBJP)

Photo : Twitter

Nainar Nagenthiran: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नयनार नागेंद्रन ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वर्तमान में पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष नागेंद्रन पूर्व में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) में थे। वह टी नगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय 'कमलालयम' में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पहले उम्मीदवार थे।

नयनार नागेंद्रन का नाम पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन और भाजपा विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने प्रस्तावित किया। अन्नामलाई के स्थान पर अब नागेंद्रन को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है।

भाजपा को कब मिलेगा नया कप्तान?

भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने प्रदेशाध्यक्ष पद और राष्ट्रीय महासमिति के सदस्यों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बकौल पार्टी, शीर्ष पदों के लिए चुनाव के वास्ते नामांकन पत्र भाजपा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक सदस्य 11 अप्रैल को दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच राज्य मुख्यालय में विधिवत भरे हुए फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऐसे में 12 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले नयनार नागेंद्रन अकेले उम्मीदवार ही हैं। ऐसे में उनके पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद पर चुने जाने की प्रबल संभावना है।

कौन हैं नयनार नागेंद्रन?

अन्नाद्रमुक से भाजपा में आए नयनार नागेंद्रन तमिलनाडु विधानसभा में भाजपा के मौजूदा विधायक दल के नेता हैं और वह तिरुनेलवेली सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। जयललिता सरकार में मंत्री रह चुके नयनार नागेंद्रन ने 2021 में भाजपा की टिकट पर तिरुनेलवेली से चुनाव लड़ा और जीता था। वह 2020 से तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।

नयनार नागेंद्रन को मिला 10 दिग्गज नेताओं का साथ

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। अभी नयनार नागेंद्रन (तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष) ने अपना नामांकन दाखिल किया है...लगभग 10 वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article