कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ का पाकिस्तानी नागरिक से क्या कनेक्शन? असम सीएम बोले- अब PAK तो जा नहीं सकते...

Assam CM News: मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहा था।

Elizabeth Gogoi connection to Pakistani Ali tauqeer sheikh: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई पर आरोपों को और बढ़ा दिया। उन्होंने दावा किया कि एक पाकिस्तानी फर्म ने उन्हें नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और उनकी सैलरी पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख ने दी थी।

gogoi (1)

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ का पाकिस्तानी नागरिक से क्या कनेक्शन?

गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सरमा ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि इसमें एक मौजूदा सांसद और संसद में कांग्रेस के उप नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पहले ही अपनी जांच पूरी कर ली है और CID पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed