देश

AI Impact Summit 2026: AI इम्पैक्ट समिट में कौन-कौन हो रहा शामिल? मैक्रों, लूला दा सिल्वा..., देखें पूरी लिस्ट

AI Impact Summit 2026 Guest List: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा उन मुख्य नेताओं में शामिल हैं जो AI समिट में शामिल होंगे। देखें और अहम नाम

Image

AI इम्पैक्ट समिट में कौन-कौन हो रहा शामिल?

AI Impact Summit 2026 Guest List: दिल्ली के भारत मंडपम में आज से 20 फरवरी तक इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज होने जा रहा है। यह आयोजन 'पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस' के तीन प्रमुख सूत्रों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य एआई को आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास से जोड़ना है।

इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में एआई कौशल विकास, सामाजिक भागीदारी, सुरक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, टिकाऊ कंप्यूटिंग, समान पहुंच और आर्थिक उन्नति जैसे सात अहम विषयों पर चर्चा होगी।

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में कौन-कौन शामिल हो रहा है? ( Who is attending?)

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर AI समिट में दुनिया के ये नेता मौजूद रहेंगे-

भूटान - शेरिंग तोबगे, प्रधानमंत्री

बोलीविया - एडमंड लारा मोंटानो, वाइस प्रेसिडेंट

ब्राज़ील - लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, प्रेसिडेंट

क्रोएशिया - आंद्रेज प्लेनकोविक, प्राइम मिनिस्टर

एस्टोनिया - अलार करिस, प्रेसिडेंट

फ़िनलैंड - पेटेरी ओर्पो, प्राइम मिनिस्टर

फ़्रांस - इमैनुएल मैक्रों, प्रेसिडेंट

ग्रीस - किरियाकोस मित्सोटाकिस, प्राइम मिनिस्टर

गुयाना - डॉ. भारत जगदेव, वाइस प्रेसिडेंट

कज़ाकिस्तान - ओल्ज़ास बेक्टेनोव, प्राइम मिनिस्टर

लिकटेंस्टीन - हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस, हेरेडिटरी प्रिंस ऑफ़ द प्रिंसिपिलिटी ऑफ़ लिकटेंस्टीन

मॉरिशस - डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, प्राइम मिनिस्टर

सर्बिया - अलेक्जेंडर वुसिक, प्रेसिडेंट

स्लोवाकिया - पीटर पेलेग्रिनी, प्रेसिडेंट

स्पेन - पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन, प्रेसिडेंट

श्रीलंका - अनुरा कुमारा डिसानायका, प्रेसिडेंट

सेशेल्स - सेबेस्टियन पिल्ले, वाइस प्रेसिडेंट

स्विट्जरलैंड - गाय पारमेलिन, प्रेसिडेंट

नीदरलैंड - डिक शूफ, प्राइम मिनिस्टर

यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE)-शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस।

इन देशों के प्रमुखों के साथ, 45 से ज़्यादा देशों के मंत्री, UN सेक्रेटरी जनरल और कई इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन के सीनियर अधिकारी भी इस समिट में हिस्सा लेंगे।

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और दूसरे डेलीगेशन शामिल होंगे

गूगल के CEO सुंदर पिचाई, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी, गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई और ओपनAI के सैम ऑल्टमैन समिट में शामिल होने वाले कुछ खास लोगों में शामिल हैं। पांच दिनों में 500 से ज़्यादा सेशन प्लान किए गए हैं, जिनमें AI सेफ्टी, गवर्नेंस, एथिकल इस्तेमाल, डेटा प्रोटेक्शन और सॉवरेन AI के प्रति भारत के अप्रोच पर फोकस होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article