कौन हैं अश्विनी भिड़े जो बनी BMC की पहली महिला आयुक्त? 1995 में बनी थीं IAS, मुंबई मेट्रो के विस्तार में है अहम भूमिका

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिडे को मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की पहली महिला आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने भूषण गगरानी से पदभार ग्रहण किया, उनके सेवानिवृत्त होने के कारण ही यह पद रिक्त हो रहा था। जिसके बाद 150 साल पुराने और देश के सबसे धनी तथा प्रभावशाली नगर निकायों में से एक का नेतृत्व करने वाली वह पहली महिला बन गई हैं।

अश्विनी भिड़े

अश्विनी भिड़े

अश्विनी भिडे ने पद ग्रहण करने के दौरान अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना, विशेष रूप से महिलाओं के लिए सुरक्षा और पहुंच बढ़ाना होगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में महिलाओं के लिए परिवहन व्यवस्था को और प्रभावी व सुरक्षित बनाने की दिशा में अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि BMC की सभी सेवाएँ नागरिकों को ध्यान में रखकर संचालित होंगी।

End of Feed