पहलगाम में किसने दिया आतंकी हमले को अंजाम, चल गया पता! हाफिज सईद का करीबी सैफुल्लाह कसूरी निकला मास्टरमाइंड

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के तौर पर लश्कर-ए-तैयबा एक प्रमुख कमांडर और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का नाम सामने आ रहा है। सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तान में रहता है और हाफिज सईद का करीबी है। इसके साथ ही सैफुल्लाह कसूरी, पाक सेना का भी खास है।

पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का पता चल गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने के पीछे हाफिज सईद के करीबी सैफुल्लाह कसूरी है। सैफुल्लाह कसूरी, हाफिस सईद का करीबी है और इसे पाकिस्तानी सेना ने पाल रखा है। पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक फ्रंट टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ है।

End of Feed