देश

Pahalgam Terrorist Attack: NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, आईजी के नेतृत्व में दिल्ली और जम्मू से टीम हुई रवाना

Pahalgam Terrorist Attack: NIA पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी। इसके लिए दिल्ली और जम्मू से एनआईए की टीमें पहलगाम के लिए रवाना हो गई हैं और कुछ ही देर में वहां पहुंच जाएंगी। एनआईए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटना की जांच करेगी।

Image

एनआईए की टीम आईजी के नेतृत्व में पहलगाम रवाना हुई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pahalgam Terrorist Attack: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक टीम को एक महानिरीक्षक (IG) के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित पहलगाम के लिए रवाना किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि टीम पहलगाम के लिए रवाना हो गई है, जहां वह मंगलवार को हुए नृशंस आतंकवादी हमले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस को सहायता प्रदान करेगी।

आतंकी हमले में गई 26 लोगों की जान

इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर देश के विभिन्न भाग से आए पर्यटक थे। आतंकवादियों ने उन पर्यटकों पर गोलियां चलाईं जो पहलगाम के बैसरन में भोजनालयों के आसपास घूम रहे थे, खच्चरों पर सवारी कर रहे थे या पिकनिक मना रहे थे। अपनी मनोरम सुंदरता के कारण इस जगह को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। बता इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर ही एक बैठक की। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा से वापसी के तुरंत बाद ये बैठक बुलाई गई थी। इस उच्च स्तरीय बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये शख्स है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड

ताजा जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का पता चल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने के पीछे हाफिज सईद के करीबी सैफुल्लाह कसूरी का हाथ है। सैफुल्लाह कसूरी, हाफिस सईद का करीबी है और इसे पाकिस्तानी सेना ने पाल रखा है। पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक फ्रंट टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article