क्या होते हैं DGMO? भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर में समझें सैन्य अभियान महानिदेशक की भूमिका

Who are the DGMOs? डीजीएमओ, यानी सैन्य अभियान महानिदेशक एक उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी होते हैं जो सैन्य योजना और सीमा पर अभियानगत संचालन के प्रभारी होते हैं। भारत में यह पद आमतौर पर एक लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा संभाला जाता है। वर्तमान में भारतीय डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई हैं, जबकि पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला हैं।

Who are the DGMOs? सीमा पर करीब सप्ताह भर चले बेहद तनावपूर्ण माहौल के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने शनिवार को अपनी जमीन, आसमान और समुद्र से होने वाले सभी तरह के हमले रोकने पर सहमत हो गए। दोनों देशों के बीच हुए इस सीजफायर की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का यह फैसला दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) की हॉट लाइन पर हुई बातचीत में लिया गया। सेना के मुताबिक पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शाम तीन बजकर 35 मिनट पर अपने भारतीय समकक्ष से फोन पर संपर्क किया और दोनों इसी दिन यानी शनिवार की शाम पांच बजे से सीजफायर लागू करने पर सहमत हुए। हालांकि, सीजफायर के कुछ घंटे के बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमा पर शांति और सीजफायर पर कैसे आगे बढ़ना है, इस पर सोमवार को 12 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच हॉट लाइन पर बातचीत होनी है

DGMO

राजीव घई हैं भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक।

कौन हैं भारत और पाकिस्तान के DGMO

डीजीएमओ, यानी सैन्य अभियान महानिदेशक एक उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी होते हैं जो सैन्य योजना और सीमा पर अभियानगत संचालन के प्रभारी होते हैं। भारत में यह पद आमतौर पर एक लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा संभाला जाता है। वर्तमान में भारतीय डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई हैं, जबकि पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला हैं।

End of Feed