जब सोनिया गांधी ने खोया था अपना पहला बेटा, टूट गया था गांधी परिवार; फिरोज गांधी के फार्महाउस पर हुआ था अंतिम संस्कार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'Belonging: A Journey of Love' में जनवरी 1969 में समय से पहले जन्मे अपने पहले बेटे को एक दिन बाद खोने का दर्द साझा किया है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'Belonging: A Journey of Love’ में अपने पहले बच्चे को खोने का गहरा दर्द पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया है। उन्होंने बताया है कि जनवरी, 1969 में समय से दो महीने पहले जन्मे उनके बेटे की महज एक दिन बाद मौत हो गई थी। नवजात को उनके पति राजीव गांधी और देवर संजय गांधी ने दिल्ली के महरौली स्थित उनके ससुर फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया था।हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित यह संस्मरण मंगलवार को बाजार में आया। इसमें सोनिया ने 18 जनवरी, 1969 को बेटे के जन्म और उसके अगले दिन हुई मौत से जुड़ी भावनात्मक स्मृतियों को विस्तार से साझा किया है।

End of Feed