PM Narendra Modi speech in Lok Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा पर जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोगों के बयान के बाद उनके समर्थक उछल रहे है। पीएम मोदी ने कैसे संसद में राहुल गांधी पर शायरी के जरिए कसा तंज! पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल देख रहा था। कुछ लोगों के भाषणों के बाद कुछ लोग खुशी से कह रहे थे, 'ये हुई ना बात।' शायद वे अच्छी तरह से सोए और समय पर नहीं उठ सके। उनके लिए कहा गया है। ये कह कह के हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं।
#FirstOnTNNavbharat: 'कल कुछ लोगों के बयान से उनके समर्थक उछल रहे थे.. कल कुछ लोगों को अच्छी नींद आई होगी..'- बिना… t.co/zYCUHtjmOd
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि जब राष्ट्रपति का अभिभाषण चल रहा था तो कुछ लोगों ने इससे परहेज किया। एक कद्दावर नेता ने राष्ट्रपति तक का अपमान किया। उन्होंने एसटी के खिलाफ नफरत का प्रदर्शन किया। जब टीवी पर ऐसी बातें कही गईं तो भीतर से नफरत का भाव बाहर आ गया। बाद में पत्र लिखकर खुद को बचाने का प्रयास किया गया।
