देश

Parliament PM Modi Speech: काका हाथरसी और कवि दुष्यंत कुमार के जरिए विपक्ष पर पीएम मोदी का तीखा हमला..

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 8, 2023, 05:19 PM IST

PM Modi Speech in Parliament: प्रधानमंत्री मोदी ने काका हाथरसी की कविता की लाइनों का सहारा लेकर बुधवार को संसद में राहुल गांधी पर हमला किया और कांग्रेस राज के घोटालों का उल्लेख किया।

Image

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल पर तंज कसा है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
राहुल गांधी ने अडानी का जिक्र कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उम्मीदों से भरा देश है लेकिन कुछ लोग यहां निराशा में डूबे हैं
काका हाथरसी ने कहा था-आगा पीछा देखकर क्यों होते गमगीन, जैसी जिसकी भावना, वैसा दिखे सीन

PM Modi Attack on Rahul gandhi: संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल पर तंज कसा है और इसके लिए उन्होंने काका हाथरसी की एक कविता की लाइनों का भी उल्लेख किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल रहे हैं। हालांकि उनके बोलने से पहले ही विपक्ष ने पीएम के भाषण का वॉकआउट कर दिया गौर हो प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही संसद में पहुंचे बीजेपी सांसदों ने जय श्री राम से उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उम्मीदों से भरा देश है लेकिन कुछ लोग यहां निराशा में डूबे हैं। काका हाथरसी ने ऐसे लोगों के बारे में कहा था- आगा पीछा देखकर क्यों होते गमगीन, जैसी जिसकी भावना, वैसा दिखे सीन। यह निराशा भी ऐसे ही नहीं आई है। इसके पीछे कारण है। एक तो जनता का हुक्म और दूसरी वह चीज जो सोने नहीं देती, वह है 2004 से 2014 तक अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई थी। इसलिए अब कुछ अच्छा हो रहा है तो निराशा और उभरकर आती है।

गौर हो कि एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी का जिक्र कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने मोदी-अडानी संबंधों का जिक्र करते हुए एक तस्वीर भी सदन में लहराई थी।

'बीते 9 सालों में देश में 90 हजार स्टार्टअप्स खड़े हुए हैं'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि निराशा में डूबे हुए कुछ लोग इस देश की प्रगति को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें भारत के लोगों की उपलब्धियां ही नहीं दिखती हैं। बीते 9 सालों में देश में 90 हजार स्टार्टअप्स खड़े हुए हैं। इतने कम समय में और कोरोना के विकट काल में 108 यूनिकॉर्न बने हैं। एक यूनिकॉर्न का मतलब 6 से 7 हजार करोड़ रुपये तक की वैल्यू होती है।

'आज भारत दुनिया में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में दूसरे नंबर पर '

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है घरेलू विमान यात्रियों के मामले में हम तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रिन्युएबल एनर्जी के मामले में हम दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। स्पोर्ट्स के मामले में भारत के खिलाड़ी अपना सामर्थ्य दिखा रहे हैं। पहली बार हायर एजुकेशन में एनरोलमेंट 4 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

विपक्ष हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जेपीसी से कराने की मांग पर अड़ा

कांग्रेस ने सरकार पर अडानी ग्रुप को कारोबार में फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। विपक्ष हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से कराने की मांग पर अड़ा है। इस मुद्दे को विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक उठा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे, राहुल ने पीएम मोदी और अडानी के बीच संबंधों पर विवादास्पद दावे किए। राहुल का आरोप है कि कारोबार में फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ मिलीभगत की। राहुल ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए पीएम मोदी और अडानी के बीच क्या संबंध हैं?

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article