देश

पूरन सिंह बनकर वैष्णो देवी मार्ग पर मुनीर हुसैन क्या कर रहा था? पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस ने दो को पकड़ा

जम्मू कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर दो ऐसे संदिग्धों को पकड़ा गया है, जो फर्जी पहचान का प्रयोग करके टट्टू चला रहा था। हिंदू नाम की पहचान के साथ काम कर रहे थे।

Image

वैष्णो देवी मार्ग पर दो लोगों को पकड़ा गया

Photo : ANI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मार्ग पर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पहचान बदलकर टट्टू सेवा देने वाला का वेश धारण किए हुए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

मनीर हुसैन बना था पूरन सिंह

रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर टट्टू सेवा प्रदाता का भेष धारण करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्री गीता माता मंदिर के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रोका जिसने पूरन सिंह नाम बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसका नाम मनीर हुसैन है।

अवैध काम के लिए दूसरे की पहचान का प्रयोग

पुलिस ने बताया कि वह अवैध रूप से काम करने के लिए किसी और के अधिकृत सेवा कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। उसने बताया कि कटरा पुलिस थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के एक मामले में बाण गंगा पुल के पास पुलिस ने जम्मू जिले के कोटली निवासी साहिल खान को बिना किसी वैध लाइसेंस के कथित तौर पर टट्टू सेवा प्रदाता का काम करने के मामले में पकड़ा।

साहिल के खिलाफ भी मामला दर्ज

पुलिस नेबताया कि उसने स्वीकार किया कि उसके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। उसने बताया कि साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर मार्ग पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और सत्यापन अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने सभी सेवा प्रदाताओं से वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की है और लोगों से किसी भी संदिग्ध की सूचना देने का अनुरोध किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article