पहलगाम के हमलावरों को पीएम मोदी की सख्त चेतावनी, 'न आतंकी बचेंगे, न उसके आका'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बिहार की धरीत से मजबूत और कठोर प्रतिक्रिया का संदेश दिया है। बिहार के मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को उनके किए की सजा दी जाएगी, और यह सजा ऐसी होगी कि वे इसकी कल्पना भी नहीं कर पाएंगे। पीएम मोदी जब ये बातें कह रहे थे, जब उनका चेहरा गुस्से से भरा हुआ दिख रहा था।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Apr 24 2025, 14:46 IST
'कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी'Image Credit : Bjp01 / 07

'कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी'

पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी

भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया- पीएम मोदीImage Credit : Bjp02 / 07

भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह हमला केवल निहत्थे पर्यटकों पर नहीं था, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मोदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस क्रूरतापूर्ण तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या की, उससे देशवासी शोक में हैं।

'धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे'Image Credit : Bjp03 / 07

'धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे'

पीएम मोदी ने मधुबनी के मंच से ऐलान किया कि आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा। हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी।

'जो हमारे साथ खड़े, उनका आभार'Image Credit : Bjp04 / 07

'जो हमारे साथ खड़े, उनका आभार'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं।

'आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय'Image Credit : Bjp05 / 07

'आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय'

पीएम मोदी ने कहा- मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।

 'कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा'Image Credit : Bjp06 / 07

'कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा'

इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था। आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलिImage Credit : Bjp07 / 07

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बात प्रारंभ करने से पहले मैं आप सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं, आप जहां हैं, वहीं अपने स्थान पर बैठकर ही 22 अप्रैल को जिन परिवारजनों को हमने खोया है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हम कुछ पल का मौन रखेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!