UCC, एक देश एक चुनाव, महिला आरक्षण बिल...संसद सत्र में किस पर लगेगी मुहर?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 1, 2023, 10:59 AM IST

18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। सभी की नजरें इस ओर लगी हुई हैं कि इस दौरान सदन में किन बिलों पर मुहर लगेगी।

Parliament Special Session: केंद्र सरकार 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। चर्चा है कि इसमें 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', समान नागरिक संहिता और महिला आरक्षण पर बिल पेश किया जा सकता है। गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है।

parliament

संसद का विशेष सत्र

'एक देश, एक चुनाव' का मकसद

'एक देश, एक चुनाव' का मकसद लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का है। इस पर पहले भी कई बार विचार किया जा चुका है और भारत के विधि आयोग ने इसका व्यापक अध्ययन किया है। फिलहाल देश में लोकसभा राज्य विधानसभाओं के चुनाव अलग-अलग ही होते हैं। आम तौर पर संसद और विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म होने के बाद ही अलग-अलग तिथियों में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए मतदान होता है। एक राष्ट्र, एक चुनाव के तहत लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक ही समय में कराए जाएंगे। एक ही दिन में मतदान होगा।

End of Feed