तुर्की भूकंप में फंसे भारतीयों पर क्या है अपडेट, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 9, 2023, 11:35 AM IST

तुर्की में फंसे भारतीय नागरिकों के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि लापता भारतीय की तलाश जारी है। अडाना में कंट्रोल रूम के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।

Turkey Earthquake update: 1933 के बाद तुर्की की धरती भूकंप की वजह से बुरी तरह डोल गई। धरती डोली और उसका असर तबाही के तौर पर सामने है। 15 हजार से अधिक लोग काल की गाल में समा चुके हैं। लाखों की संख्या में लोग बेघर हैं। इन सबके बीच वहां भारतीय नागरिकों का ताजा हाल क्या है विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक एक भारतीय लापता और तुर्की के दूरदराज इलाके में 10 फंसे हुए हैं। सेक्रेटरी वेस्ट संजय वर्मा ने बताया कि अडाना में हमने कंट्रोल रूम स्थापित किया है और उसके जरिए लगातार प्रभावित लोगों से संपर्क साधने का काम चल रहा है। तुर्की के दूरदराज इलाके में फंसे 10 लोग सुरक्षित हैं।

ऑपरेशन दोस्त' पर संजय वर्मा ने तुर्की में रहने वाले भारतीय समुदाय के बारे में अधिक जानकारी दी। तुर्की में तीन हजार भारतीय नागरिक हैं। करीब 1,850 इस्तांबुल और उसके आसपास, अंकारा में लगभग 250 और शेष लोग अलग अलग हिस्सों में हैं। 15,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले भीषण भूकंप से प्रभावित तुर्की और सीरिया में लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी थी कि भूकंप से 23 मिलियन लोग प्रभावित हो सकते हैं और देशों से आपदा क्षेत्र में मदद करने का आग्रह किया।

End of Feed